सरकार पर राहुल के आरोपों के बीच आदित्य ठाकरे बोले- आज जो भी व्यक्ति सच बोल रहा, उसकी आवाज को दबाया जा रहा

By अंकित सिंह | Mar 03, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर जासूसी का एक बार फिर से बड़ा आरोप लगाया है। इसको लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। भाजपा राहुल गांधी को घेरने की कोशिश कर रही है तो वहीं विपक्षी नेता राहुल गांधी के बयान के बाद से एक बार फिर से सत्ता पक्ष पर हमलावर हो गई हैं। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने एक बार फिर से दावा किया है कि हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। दरअसल, आदित्य ठाकरे से राहुल गांधी के आरोपों के संदर्भ में सवाल पूछा गया था। इसके ऊपर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पूरी दुनिया को पता है कि हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। 

इसे भी पढ़ें: Anurag Thakur Reply Rahul Gandhi | 'पेगासस मोबाइल में नहीं राहुल गांधी के दिमाग में है', अनुराग ठाकुर ने दिया पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को जवाब

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बहुत से लोगों के फोन भी टैप होते हैं लेकिन मेरे पास प्रूफ नहीं है कि किसका हो रहा और कहां से हो रहा है। लेकिन सभी को पता है फोन टैपिंग कैसे होता है। लेकिन वो प्रूफ मांगते हैं। राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है... पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया। 

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का SP पर तीखा हमला, उनकी सरकार में नकल माफिया को मिलता था बढ़ावा

Akshay Kumar नागिन 7 में नाग गुरु के तौर पर शामिल हुए, फैंस ने नए प्रोमो पर दी अपनी प्रतिक्रिया | Video

AAP में हमले झेल रहे Raghav Chadha का पलटवार- घायल हूं, इसलिए घातक हूं

Anjali Damania का सनसनीखेज दावा, Ashok Kharat और DCM Eknath Shinde के बीच फोन पर 17 बार बात होने का लगाया आरोप