BJP केवल हिंदुओं का इस्तेमाल करती है, आदित्य ठाकरे ने बांग्लादेश टीम के भारत दौरे को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2024

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत दौरे को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मोर्चा खोल दिया है। आदित्य ठाकरे ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरों के बावजूद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के भारत दौरे से पहले सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में आदित्य ने कहा कि हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों को हिंसा का सामना करना पड़ा। फिर केंद्र सरकार बीसीसीआई पर इतनी नरमी क्यों बरत रही है और दौरे की अनुमति क्यों दे रही है? यदि नहीं, तो क्या विदेश मंत्रालय बांग्लादेश में हिंसा के बारे में लगातार सोशल मीडिया और समाचार आउटलेट में आई घटनाओं से सहमत है?

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण परिवर्तन का समर्थन करना सभी के हित में है : अमेरिकी राजनयिक

भाजपा प्रवक्ता ने इस मुद्दे पर कहा कि नैतिक रूप से, ऐसा करना उचित नहीं लगता। लेकिन बांग्लादेश के साथ कूटनीतिक संबंधों और आगामी आईसीसी अध्यक्ष पद को देखते हुए, हमें खेल को जारी रखने की अनुमति देनी होगी। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से शुरू होने वाला है।

प्रमुख खबरें

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में

CM Pinarayi Vijayan पर CMRL मामले में दर्ज होगी FIR, सतीशन सरकार मानेगी हाईकोर्ट का आदेश

Donald Trump का ऐलान, अमेरिका को तुरंत 3 लाख टन Diesel देगा रूस