चुनावी मैदान में उतरेंगे आदित्य ठाकरे, वर्ली से लड़ेंगे चुनाव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2019

मुंबई। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे ने सोमवार को कहा कि वह महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आदित्य ने यहां पार्टी की एक रैली में यह घोषणा की।यह पहला मौका होगा जब ठाकरे खानदान से कोई व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि वह मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। शिवसेना के मौजूदा विधायक सुनील शिंदे आदित्य के लिए अपना स्थान खाली करेंगे।उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘मुझे जीत का भरोसा है क्योंकि आप सभी का आशीर्वाद मेरे साथ है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भाजपा-शिवसेना के बीच सीट बंटवारे की घोषणा फड़णवीस और उद्धव करेंगे: पाटिल

उद्धव ठाकरे ने शनिवार को अपने उस ‘‘वादे’’ को याद किया जो उन्होंने अपने दिवंगत पिता बाल ठाकरे से किया था। उन्होंने एक ‘शिव सैनिक’ (पार्टी कार्यकर्ता) को महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया था। सीटों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के बाद 2014 का विधानसभा चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा था। भाजपा ने 260 सीटों पर चुनाव लड़ा था जिसमें से उसे 122 सीटों पर जीत मिली थी जबकि शिवसेना ने 282 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसे 63 सीटें मिली थी।

प्रमुख खबरें

खेल शुरु! अचानक NSA डोभाल के साथ अमेरिकी राजदूत की सीक्रेट मीटिंग

Assam Flood: CM Sarma ने किया 1000 करोड़ के महापैकेज का ऐलान, पीड़ितों को हरसंभव मदद!

जिन्हें जेवर का अभूतपूर्व विकास नहीं दिखता, उन्हें केवल गड्ढे और पानी दिखाई दे रहा है— धीरेन्द्र सिंह

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के सतत प्रयासों से बीना-रूठियाई MEMU ट्रेन के समय में बदलाव, अब इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी