आदित्यनाथ ने बाल श्रम को अभिशाप बताया, बच्चों की सुरक्षा के लिए सामूहिक संकल्प का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को बाल श्रम को एक ‘‘अभिशाप’’ बताया और नागरिकों से इस प्रथा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और नैतिक मूल्य मिलें।

उन्होंने कहा कि बाल श्रम के विरुद्ध जागरुकता और सहयोग से ही हम एक संवेदनशील, सशक्त समाज के भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को मनाया जाता है, जिसकी शुरुआत वर्ष 2002 में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा विश्व भर में बाल श्रमिकों की दुर्दशा को उजागर करने के लिए की गई थी।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत