West Bengal Elections Date | पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग होगी, 4 मई को आएगा फैसला, जानें आपके राज्य में कब होगा मतदान

By रेनू तिवारी | Mar 15, 2026

पश्चिम बंगाल सहित पाँच राज्यों में चुनावी शंखनाद हो चुका है। भारतीय चुनाव आयोग ने रविवार को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगामी विधानसभा चुनावों के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में 'आदर्श आचार संहिता' प्रभावी हो गई है।

बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है। यहाँ मतदान का कार्यक्रम इस प्रकार है:

पहला चरण: 23 अप्रैल 2026

दूसरा चरण: 29 अप्रैल 2026

नतीजे: 4 मई 2026

चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही, सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत लागू हो जाएगी।

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून के बीच खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को, तमिलनाडु का 10 मई को, असम का 20 मई को, केरल का 23 मई को और पुडुचेरी का 15 जून को खत्म हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh Digital Village | डिजिटल क्रांति का नया अध्याय! गुना के उमरी में खुला देश का पहला 'फिजिटल' सेवा केंद्र, Jyotiraditya Scindia ने किया शुभारंभ

तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव आमतौर पर एक ही चरण में होते हैं, जबकि पश्चिम बंगाल और असम में उनके बड़े आकार और सुरक्षा कारणों से आमतौर पर कई चरणों में वोटिंग होती है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अप्रैल के दूसरे हफ़्ते में होने की संभावना है। 

प्रमुख खबरें

EaseMyTrip के सह-संस्थापक Nishant Pitti पर ED का शिकंजा, चार्जशीट दाखिल

Supreme Court ने SASTRA University भूमि विवाद में तमिलनाडु सरकार से मांगा वैकल्पिक जमीन पर विचार

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना