आदित्यनाथ ने एकीकृत पेंशन योजना, विज्ञान धारा को मंत्रिमंडल की मंजूरी की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) को केंद्रीयमंत्रिमंडल की मंजूरी से देश को आर्थिक सुरक्षा का आश्वासन और उज्ज्वल भविष्य मिला है।

बायोई3 नीति को मंजूरी देने केमंत्रिमंडल के एक अन्य निर्णय का स्वागत करते हुए उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, यह नीति अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप को समर्थन देने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिससे हमें जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

यूपीएस को मंजूरी देने केमंत्रिमंडल के फैसले की सराहना करते हुए आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुगम बनाने हेतु सतत समर्पित आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को दी गई मंजूरी अभिनंदनीय है।

उन्होंने कहा, “ केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों को लाभांवित करता यह युगांतरकारी निर्णय उनके जीवन में आर्थिक सुरक्षा और सुखद भविष्य की सुनिश्चितता का नया सूर्योदय लेकर आया है। आपका हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी!” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एक जनवरी 2004 के बाद सेवा में शामिल होने वाले 23 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत वेतन का 50 प्रतिशत हिस्सासुनिश्चित पेंशन के रूप में दिए जाने को शनिवार को मंजूरी दी।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा