विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना हमारी सांस्कृतिक ताकत : Adityanath

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि विपरीत परिस्थितियों में खड़ा होना “हमारी सांस्कृतिक ताकत है। सामूहिकता के भाव से चुनौतियों से जूझकर एक दूसरे का संबल बनना हमारी विशेषता है।” आदित्यनाथ ने कहा, “हमें संघर्षों से जूझने और सामूहिकता के बल पर आगे बढ़ने की प्रेरणा प्राचीन पर्वों-त्योहारों की श्रृंखला और समृद्धशाली संस्कृति से मिलती है।” आदित्यनाथ होली के मौके पर यहां घण्टाघर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, श्री होलिकोत्सव समिति की ओर से निकाले जाने वाली रंगभरी शोभायात्रा के उद्घाटनअवसर पर बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “होली हो या दिवाली, रक्षाबंधन हो या शिवरात्रि या फिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, श्रीरामनवमी। कोई भी पर्व एकाकीपन का एहसास नहीं कराता। हमारे पर्व और त्योहार सामूहिकता के दर्शन हैं।” आदित्यनाथ ने कहा, “जैसे एक व्यक्ति से यज्ञ नहीं हो सकता उसी तरह से एकाकी भावना से पर्व व त्योहार भी नहीं मनाए जा सकते।” उन्होंने कहा, “हमारे पर्व और त्योहार सामाजिक, सांस्कृतिक यज्ञ हैं और जब हम सामूहिकता के भाव से इसमें जुड़ते हैं तो पर्व की खुशियां कई गुना बढ़ जाती हैं।” इसके बाद मुख्यमंत्री ने भगवान नरसिंह की विधि विधान से आरती उतारी। उन्हें नारियल, गुझिया के साथ रंग, अबीर, गुलाल अर्पित किया।

प्रमुख खबरें

IPL Playoffs की रेस में Chennai Super Kings को बड़ा झटका, Lucknow ने बुरी तरह हराया

Global Energy Crisis | ऊर्जा संकट के बीच राहत! 66,000 टन कुकिंग गैस लेकर भारत लौट रहे दो बड़े LPG टैंकर, सिमी आज पहुंचेगा कांडला बंदरगाह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर: राजस्थान सरकार ने स्थगित किया ‘Global Rajasthan Agritech Meet’ (GRAM-2026)

Jammu and Kashmir का राज्य का दर्जा बहाल करने में हो रही देरी पर भड़के Farooq Abdullah, केंद्र को याद दिलाए वादे