आदित्यनाथ ने जी20 नेताओं को उत्तर प्रदेश के उत्पाद भेंट करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्रत्येक जिले से एक उत्पाद जी20 प्रतिनिधियों को भेंट करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय का बुधवार को स्वागत किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। नयी दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तर प्रदेश के स्टॉल का दौरा करने के बाद आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के स्थानीय उत्पाद अब वैश्विक स्तर पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलेगी। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री 20 देशों के प्रमुखों को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से एक उत्पाद भेंट कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर