उपचुनावों में लोगों को वोट देने से रोक रहा है प्रशासन, योगी सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 05, 2022

मैनपुरी/लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस तथा प्रशासन पर मैनपुरी लोकसभा और रामपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदाताओं को वोट डालने से रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग इससे जुड़ी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। यादव ने मैनपुरी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आखिर पुलिस को क्या हिदायत दी गयी है। उनसे कहा गया है कि मैनपुरी में लोगों को मतदान से रोकें।

इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में ‘‘सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के खिलाफ सपा विधायकों ने किया विधानभवन परिसर में धरना प्रदर्शन

खासकर तब जब चुनाव हो रहा हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग को कुछ दिखायी ही नहीं दे रहा है। वह हमारी शिकायतों को नजरअंदाज कर रहा है। वे वही कर रहे हैं जो सरकार ने उनसे कहा है। मैनपुरी क्षेत्र के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आप यहां जो भी विकास देख रहे हैं, वह सब नेता जी (मुलायम सिंह यादव) की देन है। लोग उन्हें याद करके उनके पक्ष में वोट दे रहे हैं। यहां हम अच्छे अंतर से जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

Samay Raina के शो Indias Got Latent में बड़ा धमाका! Nawazuddin Siddiqui और Bhuvan Bam एक साथ, इंटरनेट पर मचेगा गदर

Sugar और Onion Prices ने त्योहारी मौसम में बिगाड़ा रसोई का बजट, महंगाई को काबू करना PM Modi के सामने सबसे बड़ी चुनौती

Festival Fashion Trend: रक्षाबंधन पर Anarkali Suit में दिखना है गॉर्जियस? फॉलो करें ये Expert Style Guide

बिहार में CM Samrat Choudhary ने शुरू किए स्टूडेंट सपोर्ट कैंप, शिकायतों का होगा तुरंत समाधान