By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2022
गोपेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मई में बदरीनाथ-केदारनाथ की प्रस्तावित यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित बदरीनाथ और केदारनाथ समेत सभी चारधामों के कपाट मई में खुल रहे हैं। चारधाम यात्रा की शुरूआत तीन मई को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ हो रही है जबकि केदारनाथ मंदिर के कपाट छह मई को और बदरीनाथ के आठ मई को खुल रहे हैं।