ईरान का बड़ा पलटवार: Jordan में F-15 और Bahrain में Amazon Data Center तबाह, US Bases पर भीषण हमला

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2026

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) और उसकी सेना ने कहा है कि उन्होंने खाड़ी इलाके में अमेरिका से जुड़ी कई जगहों को निशाना बनाया है। इनमें जॉर्डन में एक शेल्टर के अंदर अमेरिकी मिसाइल डिफेंस रडार सिस्टम और F-15 एयरक्राफ्ट को नष्ट करना, और बहरीन में अमेज़न के सेंट्रल डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला करना शामिल है। ये दावे IRGC और ईरानी सेना की ओर से जारी कई घोषणाओं में किए गए और ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ़ ईरान ब्रॉडकास्टिंग' (IRIB) ने इन्हें प्रसारित किया। ईरान के ये हमले अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ हमलों का एक और दौर शुरू करने के बाद जवाबी कार्रवाई के तौर पर किए गए। इससे पहले, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने ईरानी ठिकानों पर नए हमले किए।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप के कई ड्रोन, लड़ाकू विमान तबाह, ईरान में भारत का बड़ा एक्शन

बयान में कहा गया यह इलाका अमेरिकी हमलावरों के लिए नहीं है। बच्चों की हत्या करने वाली अमेरिकी सेना को हमारे इलाके से चले जाना चाहिए ताकि और नुकसान न हो। एक और घोषणा में IRGC ने दावा किया कि उसने कई क्रूज़ मिसाइलों से "बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेज़न के सेंट्रल डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर" को निशाना बनाया। बयान में कहा गया कल अमेरिकी सेना ने दार खुयिन में बन रही आम नागरिकों की सुविधा वाली जगह पर हमला किया था। इसके जवाब में IRGC के एयरोस्पेस योद्धाओं ने कई क्रूज़ मिसाइलों से बहरीन में अमेरिकी कंपनी अमेज़न के सेंट्रल डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया और उसे नष्ट कर दिया।

प्रमुख खबरें

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया

Ukraine War: शांति वार्ता के लिए Moscow में अमेरिकी दूतों से मिले पुतिन, कीव पर हमले 72 घंटे रोके

Kremlin में अमेरिकी दूतों से मिले Putin, कीव पर 72 घंटे हमले रोकने का दिया आदेश

Ayodhya Court ने Ram Mandir दान चोरी केस में 8 आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाई