गाजियाबाद : कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं करने पर निजी अस्पतालों पर सख्त हुआ प्रशासन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश स्थित गाजियाबाद के प्रशासन ने सोमवार को कोविड-19 मरीजों को भर्ती नहीं करने वाले निजी अस्पतालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। प्रशासन ने कहा कि कोरोना के किसी भी मरीज की मौत न हो यह सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू करें।

इसे भी पढ़ें: नारद स्टिंग मामला : गिरफ्तार किए गए पश्चिम बंगाल के मंत्रियों, नेताओं को जेल ले जाया गया

जिलाधिकारी ने कहा, “ कोविड-19 के किसी भी मरीज की मौत न हो इसके लिए मरीज को तुरंत भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर देना चाहिए। यदि मरीज के परिजन अस्पताल के बिल का भुगतान करने में असमर्थ होंगे तो उसका भुगतान जिला प्रशासन की ओर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर प्रत्येक मरीज को आईसीयू बिस्तर और वेंटिलेटर की सुविधा भी प्रदान की जाए।

प्रमुख खबरें

UPI ट्रांजेक्शन पर चार्ज को लेकर Mayawati का केंद्र पर हमला, बोलीं- बढ़ेगा आम जनता का खर्च

Davis Cup में Soonwoo Kwon से हारे Dakshineswar Suresh, South Korea को मिली 1-0 की बढ़त

Seattle में भारत के साथ बढ़ते संबंधों पर बोले Microsoft CEO Satya Nadella

Kashmir Crime Branch ने 93 लाख की जमीन धोखाधड़ी में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को पकड़ा