एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त, बाधा डालने वालों से कढ़ाई से निपटने के निर्देश

By राजीव शर्मा | Jul 29, 2021

मेरठ। नियमितीकरण और अन्य समस्याओं की मांग को लेकर मेरठ सहित पूरे प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी मेरठ के बालाजी ने बताया कि एस्मा लागू होने के बाद हड़ताल असंवैधानिक है। एम्बुलेंस सेवा के संचालन में बाधा आने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकार की सख्ती के बाद भी हड़ताल खत्म करने को कर्मचारी तैयार नहीं हैं। राजधानी में सेवा प्रदाता कंपनी ने 11 एम्बुलेंस कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इससे हड़ताली कर्मचारियों में आक्रोश है। कमिश्नर मेरठ ने मंडल के सभी डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई के लिए कहा है। उधर, मेडिकल कालेज प्रशासन द्वारा परिसर में धरना देने से रोक लगाने के बाद अब सिवाया टोल प्लाजा पर एंबुलेंसकर्मियों ने धरना शुरू किया। 

इसे भी पढ़ें: यूपी में दूसरे दिन भी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, दांव पर लगी मरीजों की जान 

कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा 102 व 108 के कर्मचारी जो भी हड़ताल में शामिल हैं ऐसे कर्मियों पर एस्मा एक्ट व अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अनुसार एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वहीं जिले के जिलाधिकारी के बालाजी ने बताया कि कर्मचारियों केा अपनी समस्याएं रखने का अधिकार है। अगर कोई परेशानी है तो उसको कहने का तरीका है हड़ताल किसी समस्या का समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर हड़ताली कर्मचारी वापस नहीं लौटते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रमुख खबरें

World Alzheimers Day: 21 September को क्यों मनाते हैं यह दिवस, क्या है इसका इतिहास और उद्देश्य

21 September: 1857 की क्रांति के बाद मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar की गिरफ्तारी का ऐतिहासिक दिन

PM मोदी की दोस्त जियोर्जिया मेलोनी का बड़ा ऐलान, इटली के क्लासरूम में बैन होगा बुर्का और नकाब, सांस्कृतिक मूल्यों की राह पर चलेगा रोम

शेयर बाजार की दमदार शुरुआत: Sensex 448 अंक उछला, Nifty 23,390 के पार, कच्चे तेल में नरमी और FII की खरीदारी से मिला समर्थन