Jammu and Kashmir | पाकिस्तान की गोलेबारी में प्रशासनिक अधिकारी की मौत, दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

By रेनू तिवारी | May 10, 2025

पहलगाम हमले के बाद से ही भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात चल रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ बैठा है। वह लगातार भारत पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला कर रहा है। अभी तक भारत पाकिस्तान के हमलों को नाकाम करने की कोशिश कर चुका है लेकिन कुछ जगहों पर लगता है भारत को भी नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सीधे तौर पर मासूमों को निशान बना रहा है। पिछली दो रातों से पाकिस्तान लगातार गोलीबार, मिसाइल हमले और भारतीय नागरिकों के उपर ड्रोन गिराने की कोशिश कर रहा है। अब ताजा हमले से हुए नुकसान की खबरें आ रही हैं। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार तड़के पाकिस्तान की गोलेबारी में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की मौत हो गई और दो अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राजौरी के अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा और उनके स्टाफ के दो कर्मचारी शहर में उनके (थापा के) आवास पर गोला गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सभी को सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां थापा ने दम तोड़ दिया और दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: India- Pakistan Tension | IMF ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर भारतीयों का खून बहाने के लिए दिया? Omar Abdullah का ट्वीट विश्व के दोहरे चरित्र की पोल खोलता है...

 

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थापा की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘राजौरी से दुखद समाचार मिला। हमने जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा के एक निष्ठावान अधिकारी को खो दिया है। उन्होंने (थापा ने) कल ही उपमुख्यमंत्री के साथ जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और वह मेरी अध्यक्षता में ऑनलाइन माध्यम से हुई बैठक में भी शामिल हुए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राजौरी शहर को निशाना बनाकर पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलेबारी में उनका (थापा का) आवास चपेट में आ गया और अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई। मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

नोट- अधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। भारतीय मीडियो चैनलों पर ऑनएयर हो रही खबरों के अनुसार इस खबर को प्रकाशित किया गया है।

प्रमुख खबरें

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित

IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

Harry Potter TV Series का टीजर रिलीज, Christmas 2026 में नए चेहरों संग लौटेगा पुराना जादू

Global Survey में PM Modi फिर नंबर 1, BJP बोली- Congress नकारात्मकता की नवाब बन गई है