सरकारी जमीन पर प्रतिमा को हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर बरसी लाठियां, एसडीएम को जलाने का किया प्रयास

By सुयश भट्ट | Mar 04, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा हटाने गए प्रशासनिक अमले पर एक समाज विशेष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। प्रशासनिक अमले पर पथराव किया और जमकर कीचड़ और गोबर फेंके। जेसीबी मशीन पर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें:MP के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खरब, बिल में मिलेगी 1000 तक की छूट 

लेकिन समाज विशेष के लोग महिलाओं बच्चों समेत बड़ी तादाद में लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंच गए और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को ना हटाने की जिद पर अड़ गए। एसडीएम द्वारा समझाइश के बाद भी लोग नहीं मानें तो प्रशासन ने मूर्ति हटाने का प्रयास किया। समाज विशेष के लोग आक्रोशित हो गए और प्रशासनिक अमले पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया।

इसके साथ ही प्रशासन पर पथराव कर और गोबर और कीचड़ फेंके। काफी देर चले हंगामें के बाद एसडीएम ने जब सख्त लहजे में लोगों के खिलाफ प्रशासनिक कार्य में बाधा डालने और आग से जला कर एसडीएम को मारने का प्रयास की धारा में मामला दर्ज कराने की बात कही। तब जाकर उपद्रवियों की समझ में आया और अपनी गलती स्वीकार करते हुए मामला दर्ज न कराने की बात पर प्रतिमा उठाने की स्वीकृति दे दी।

प्रमुख खबरें

New York Times Square Stabbing | टाइम्स स्क्वायर में खूनी तांडव! सनकी महिला ने चाकू से ली दूसरी महिला की जान, NYPD ने मुठभेड़ में किया ढेर

अमेरिकी सेना मंत्री डैन ड्रिस्कॉल ने 18 महीने बाद पद से दिया इस्तीफा

सहिया के लिए CBFC को हाई कोर्ट ले जाऊँगा: निर्माता संजय शर्मा

तमिलनाडु विधानसभा में शराब की बोतलों पर अतिरिक्त 10 रुपये की वसूली को लेकर सत्ता पक्ष और द्रमुक भिड़े