अदनान ने अपनी प्रतिभा से भारत की प्रतिष्ठा को बढ़ाया: केंद्र के समर्थन में उतरे पासवान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा सहयोगी एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने गायक अदनान सामी को पद्मश्री पुरस्कार दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का सोमवार को समर्थन करते हुए कहा कि गायक ने अपनी प्रतिभा से भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। लोक जनशक्ति पार्टी के नेता ने इस फैसले की निंदा किए जाने को गलत ठहराते हुए कहा, ‘‘सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद, उन्हें 2016 में भारतीय नागरिकता दी गई थी। उन्होंने अपनी प्रतिभा से भारत की प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ाया है। मैं पद्मश्री से सम्मानित किए जाने पर उन्हें बधाई देता हूं।’’

इसे भी पढ़ें: अदनान को पद्मश्री की आलोचना पर BJP का पलटवार, कहा- वह अत्यधिक हकदार हैं

पासवान ने कहा, ‘‘प्रसिद्ध गायक को पुरस्कार दिए जाने का विरोध करने वालों को भारतीय नागरिकता कानून की जानकारी नहीं है। भारतीय नागरिकता का धर्म से कोई संबंध नहीं है। नागरिकता कानून की आवश्यक शर्तों को पूरा करने वाला हर व्यक्ति भारतीय नागरिक बन सकता है।’’

इसे भी देखें: अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री से किया गया सम्मानित

प्रमुख खबरें

मुसलमानों के लिए बरकरार रखेंगे 4% आरक्षण, Andhra Pradesh में BJP की सहयोगी TDP का बड़ा ऐलान

Jammu Kashmir: आतंकवादी संगठन से जुड़ने जा रहा था युवक, पुलिस ने मौके पर ही धड़ दोबाचा

पक्षपातपूर्ण और राजनीतिक एजेंडा, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता को लेकर अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट को भारत ने किया खारिज

महुआ की सीट ममता के लिए बनी साख की लड़ाई? क्या BJP के लिए तुरुप का इक्का साबित होंगी शाही परिवार की राजमाता