ADR की रिपोर्ट में खुलासा, 10 वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपी सांसदों की संख्या बढ़ी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2019

नयी दिल्ली। चुनावों पर नजर रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स(एडीआर) के अनुसार वर्ष 2009 में सिर्फ दो लोकसभा सदस्य महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोपों का सामना कर रहे थे, जिनकी संख्या 10 साल बाद 2019 में बढ़कर 19हो गई। एडीआर रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में लोकसभा चुनाव में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आरोप का सामना कर रहे प्रत्याशियों की संख्या 38 से बढ़कर 126 हो गई है। यह 231 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। ऐसे आरोपों का सामना कर रहे सांसदों/विधायकों की संख्या पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 16 है। इसके बाद ओडिशा और महाराष्ट्र में 12-12 सांसद/विधायक इस तरह के मामलों में आरोपी हैं। 

 

प्रमुख खबरें

इलेक्शन प्रोसेस में हस्तक्षेप नहीं...SC ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की

INDIA Bloc Meeting में बना था Modi को घेरने का प्लान, मगर Omar Abdullah ने तो प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ कर दी

असम-नगालैंड के बीच दशकों का विवाद खत्म, तेल समझौता संपन्न, शाह ने पूर्वोत्तर का भाग्य ही बदल दिया

Bollywood Wrap-up: अक्षय कुमार-रवीना टंडन का धमाका से लेकर कंगना के पाकिस्तान प्रेम वाले बयान तक, आज की बड़ी खबरें