वैक्सीन की ‘‘अनुपलब्धता’’ के चलते पंजाब में वयस्क टीकाकरण अभियान टला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2021

चंडीगढ़। ऐसे में जब सभी वयस्कों को कोविड-19 रोधी टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू होने में कुछ ही घंटे बचे हैं, पंजाब सरकार ने टीके की ‘‘अनुपलब्धता’’ के चलते शुक्रवार को इसे फिलहाल टाल दिया। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने 18-45 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण का तीसरा चरण टाल दिया जो कि एक मई को शुरू होने वाला था। सिंह ने स्पष्ट किया कि ‘‘टीका उपलब्ध न होने के कारण, 18-45 आयु वर्ग के टीकाकरण के चरण तीन को निर्धारित समय पर शुरू नहीं किया जा सकता है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि निजी स्वास्थ्य सुविधाओं पर सभी टीकाकरण शनिवार से निलंबित रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर के चलते पश्चिम बंगाल में पाबंदियों की घोषणा, जानें क्या खुला और क्या बंद

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार केंद्र से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए टीके की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि साथ ही राज्य सरकार डॉ. गगनदीप कांग के नेतृत्व में एक विशेषज्ञ समूह की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए रणनीति भी बनाने का प्रयास कर रही है।

प्रमुख खबरें

MP Cabinet ने विकास कार्यों के लिए 42,490 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को दी मंजूरी

Saharanpur में सर्राफ से 5.11 लाख की ठगी मामले में जांच कर रहे SI Man Singh पर केस दर्ज

Ahmedabad: Sabarmati Jail के भजिया हाउस को 2.5 करोड़ रुपये से बनाया जा रहा तीन मंजिला हेरिटेज कॉम्प्लेक्स

London में CM Joseph Vijay का कार्यक्रम Metropolitan Police ने सुरक्षा कारणों से किया रद्द