दिल्लीवासियों को जनवरी तक करना पड़ सकता है वर्क फॉर्म होम! प्रदूषण बनी बड़ी वजह

By निधि अविनाश | Oct 21, 2020

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए  केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड टास्क फोर्स ने ईपीसीए को वर्क फॉर्म होम जनवरी तक जारी रखने की सलाह दी है। बता दें कि ईपीसीए सारे फैसले सीपीसीबी के तहत ही लेता है। सीपीसीबी ने मिटिंग के जरिए मौसम विभाग को लगातार प्रदूषण बढ़ने की चेतावनी दी है, और कहा है कि इसमें सुधार होने की कोई आंशाका नहीं है। इसी को देखते हुए सीपीसीबी ने ईपीसीए को वर्क फॉर्म होम जनवरी तक बढ़ाने का सुझाव दिया है। इस दौरान आईटी कंपनियां वर्क फॉर्म होम कर रही है और इसे जनवरी तक जारी रखे जानें को कहा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: समय से 6 महीने पहले ही बन जाएंगे CA, जानें ICAI के इस नए नियम के बारे में

गुरूग्राम की एक आईटी कंपनी में काम कर रहे पुनीत वसतकर ने कहा कि घर से काम करने के चक्कर में ऑफिस के सहयोगियों से बातचीत बिल्कुल बंद हो गई है और घर में केवल काम ही काम कर रहे है। पुनीत ने आगे कहा कि ऑफिस में जहां काम के साथ एंटरटेनमेंट भी होता था वहीं अब घर में केवल काम ही काम है। वहीं घर से काम करने में न ही ऑफिस जैसा माहौल है और न ही वैसी सीटिंग अरेंजमेंट्स। इन सबके कारण काफी मानसिक दबाव बनता जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी ने की है अनुसूचित जाति वर्ग के मान-सम्मान की रक्षाः लाल सिंह आर्य

वहीं सीपीसीबी के एक अधिकारी ने बताया की इस वक्त वर्क फॉर्म होम काफी फांयदेमंद साबित होगा। इससे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में कमी आएगी और साथ ही इस कोरोना महामारी संकट के बीच लोग सक्रंमण के खतरे से भी बचे रहेंगे। इसके अलावा, सीपीसीबी मे GRAP के नियमों का सख्ती से पालन करने की भी सलाह दी है। वहीं सोशल मीडिया और समीर ऐप पर मिल रही कई शिकायतों पर भी सिविक एजेंसियों को नजर रखने की सलाह दी है। बता दें कि सीपीसीबी की यह मिंटिग विडियोकॉन्फ्रेसिंग के जरिए की गई थी जिसकी अध्यक्षता सीपीसीबी के मेंबर सेक्रेट्री डॉ. प्रशांत गागर्व ने की। इस मिटिंग में हरियाणा समेत यूपी के विभागों के साथ-साथ मौसम विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Mojtaba Khamenei Iran New Supreme Leader | अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मोज्तबा ईरान के नए सुप्रीम लीडर चुने गए: रिपोर्ट

AIFF ने दर्शकों के दुर्व्यवहार के कारण मोहन बागान पर जुर्माना लगाया

T20 WC Semi-final: England से भिड़ंत से पहले अशुभ ग्रहण, Indian Team ने बदला प्रैक्टिस का शेड्यूल

टीम इंडिया को मिलेगा ये बड़ा अवॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेट टीम बनीं, BCCI ने किया कंफर्म