Seema Haider के वकील ने कहा- लैला मजनूं की तरह है सीमा-सचिन की कहानी, गोली भेजने वाले पाक से पहली बार आई है डोली

By नीरज कुमार दुबे | Jul 22, 2023

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर का मामला गर्माता जा रहा है। जांच एजेंसियां उससे कई दौर की पूछताछ कर चुकी हैं लेकिन अब तक उसके पाकिस्तानी जासूस होने के कोई सुबूत नहीं मिले हैं। उसने भारत में अपने प्रेमी सचिन मीणा से शादी कर ली है और हिंदू धर्म भी अपना लिया है। यही नहीं, ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले आस-पड़ोस के लोगों को भी सीमा के यहां रहने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ संगठनों की मांग है कि सीमा को वापस भेजा जाना चाहिए।

इस बीच, निर्भया मामले में दोषियों के वकील रहे एपी सिंह ने खुद को सीमा का वकील बताते हुए उसे भारतीय नागरिकता दिये जाने के लिए अर्जी दायर करने की बात कही है। वह राष्ट्रपति को सीमा की ओर से एक दया याचिका भी सौंपेंगे जिसमें मांग की गयी है कि उसे भारत में ही रहने दिया जाये और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के लिए उसे क्षमादान दिया जाये। वकील एपी सिंह का कहना है कि पहले सीमा पार से गोली आती थी लेकिन पहली बार डोली आई है तो उसका स्वागत करना चाहिए। उनका यह भी कहना है कि लैला मजनू की कहानी भी यहीं हुई थी और सीमा और सचिन के प्रेम की कहानी भी यहीं शुरू हुई है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीमा की सभी जांच कराई जानी चाहिए और यदि कोई सुबूत नहीं मिलता है तो उसे भारत में ही रहने देना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Seema Haider | सीमा हैदर का मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा, सचिन के पिता ने भारतीय नागरिकता की मांग की

दूसरी ओर, हाल ही में एक हिंदूवादी संगठन ने सचिन के घर के बाहर प्रदर्शन कर सीमा को वापस भेजने की मांग की थी। कुछ हिंदू संगठनों का यह भी कहना है कि जबसे सीमा यहां आई है तबसे पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ गये हैं इसलिए उसे वापस भेजना चाहिए। इस बीच, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने कहा है कि सचिन को सीमा का बसा बसाया घर नहीं उजाड़ना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस तरह शादीशुदा और बच्चों वाली महिला को प्रेम जाल में फंसा कर शादी करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सनातन की परम्परा नहीं है।

दूसरी ओर, सीमा हैदर का कहना है कि वह पाकिस्तान नहीं जायेगी क्योंकि वहां बुरी से बुरी मौत उसका इंतजार कर रही है। सीमा का कहना है कि वह भारत में ही रहेगी और अब सचिन के घर से उसकी अर्थी ही जायेगी। सीमा का यह भी कहना है कि वह जांच एजेंसियों को सबकुछ सच सच बता चुकी है और उसके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है।

प्रमुख खबरें

Iran Attack Haifa Oil Refinery | इज़राइल की ऊर्जा कमर टूटी! हाइफ़ा और अशदोद रिफाइनरियों पर भीषण हमला, युद्ध अब ऊर्जा महायुद्ध में बदला

Assam Assembly Election 2026: गौरव गोगोई के घर पर हुआ महागठबंधन का शंखनाद, कांग्रेस और रायजोर दल आए साथ

Stock Market Today | शेयर बाजार में वापसी! कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से Sensex और Nifty संभले, IT शेयरों में जोरदार उछाल

परमाणु प्रसार का काला इतिहास! US की थ्रेट रिपोर्ट पर भारत का कड़ा प्रहार, पाकिस्तान को बताया वैश्विक खतरा