इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की घटती संख्या के विरोध में अधिवक्ताओं की हड़ताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की घटती संख्या और अधिवक्ता अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन के खिलाफ अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को हुई बैठक में हड़ताल का निर्णय लिया था।

उन्होंने कहा कि एक ओर इलाहाबाद में 55 न्यायाधीश कार्यरत हैं, तो वहीं इसकी लखनऊ पीठ में केवल 23 न्यायाधीश कार्यरत हैं। पर्याप्त संख्या में न्यायाधीश नहीं होने से लंबित मामलों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। एसोसिएशन के मुताबिक, अधिवक्ता सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन के खिलाफ हैं क्योंकि यह अधिवक्ताओं के हितों के खिलाफ है।

प्रमुख खबरें

गुवाहाटी में भी होगा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का मैच, स्वदेश में नौ वनडे खेल सकते हैं रोहित कोहली

Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

Donald Trump का Iran को Final Warning, देर होने से पहले सुधर जाओ, अंजाम अच्छा नहीं होगा

तकनीकी खराबी के बाद लौटी Air India की London जाने वाली फ्लाइट, Delhi Airport पर सुरक्षित लैंडिंग