Aeroflex Industries को सेबी से आईपीओ के लिए हरी झंडी, 160 करोड़ रुपये तक के नए शेयर करेगी जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 02, 2023

नयी दिल्ली। एयरोफ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) की मंजूरी मिल गई है। स्टेनलेस स्टील के होज बनाने वाली कंपनी आईपीओ के तहत 160 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा कंपनी की प्रवर्तक इकाइयां. सैट इंडस्ट्रीज और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी 1.75 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगी। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, सैट इंडस्ट्रीज लिमिटेड 1.23 करोड़ शेयर और इटालिका ग्लोबल एफजेडसी 52 लाख शेयर ओएफएस के तहत रखेगी। अभी कंपनी में सैट इंडस्ट्रीज की 92.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि इटालिका ग्लोबल एफजेडसी के पास 6.52 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह