कोविड-19 के कारण चीन से दुबई स्थानांतरित होंगे एशियाई विश्व कप क्वालीफायर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2021

कुआलालंपुर। चीन में कोविड-19 यात्रा पाबंदियों के कारण सुझोउ में होने वाले विश्व कप क्वालीफाइंग मैचों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कराने को बाध्य होना पड़ रहा है। चीन फुटबॉल संघ ने सोमवार को बयान जारी करके कहा कि मालदीव और सीरिया में संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण दोनों राष्ट्रीय टीमों को चीन पहुंचने पर कड़े पृथकवास से गुजरना होगा और वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने मुकाबले नहीं खेल पाएंगी। एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मंगलवार को बयान में पुष्टि की कि क्वालीफाइंग मुकाबले चीन से हटाकर यूएई में कराए जाएंगे।

प्रमुख खबरें

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया

Navratri में Chaniya Choli के साथ स्टाइल करें 6 ट्रेंडी Oxidised Jewellery डिजाइंस