Neena Gupta Birthday: अफेयर, बिन शादी के बच्चा... विवादों से भरी है इस Actress की पूरी कहानी

By अनन्या मिश्रा | Jul 04, 2026

बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता आज यानी की 04 जुलाई को अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। नीना की गिनती इंडस्ट्री की उन एक्ट्रेसेस में होती है, जो अपनी अदाकारी के दम पर लोगों का दिल जीतती हैं और अपने बोल्ड लुक से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। हालांकि एक्ट्रेस की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ चर्चा में रहती हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में तमाम उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी और हर मुश्किल का डटकर सामना किया। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री नीना गुप्ता के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

फिल्मी सफर

नीना गुप्ता एक मंझी हुई अभिनेत्री हैं। साल 1994 में आई फिल्म 'वो छोकरी' के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में भी काम किया है। इनमें 'इन कस्टड', 'गांधी' और 'कॉटन मैरी' जैसी फिल्में हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'गुल गुलशन गुलफाम', 'उत्सव', 'खलनायक', 'जाने भी दो यारों', और 'मंडी' जैसी फिल्मों में काम किया है। 

पर्सनल लाइफ

वहीं 80 के दशक में एक्ट्रेस नीना गुप्ता और फेमस क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स का अफेयर काफी चर्चा में रहा। साल 1989 में विवियन रिचर्ड्स से शादी किए बिना ही नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को जन्म दिया था। बिन ब्याही मां बनकर उनको आलोचना का शिकार होना पड़ा था, लेकिन उन्होंने अपने चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी।

प्रमुख खबरें

बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, रूस-यूक्रेन संघर्ष को बातचीत से सुलझाने पर दिया जोर

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट में 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख और किया मुआवजे का ऐलान

पाकिस्तान के नारोवाल में गिराया गया सदी पुराना हिंदू मंदिर

बिश्केक में ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान से मिले पीएम मोदी, पश्चिम एशिया में शांति का किया समर्थन