भारत में लॉन्च हुआ किफायती मोटो ई7 पावर, खास हैं इसके फीचर्स

By शैव्या शुक्ला | Feb 22, 2021

मोबाइल निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपना किफायती फोन मोटो ई7 पावर भारतीय मार्केट में पेश कर दिया है। यह लो बजट स्मार्टफोन होने के बावजूद कई खास फीचर्स से लैस है। कंपनी ने इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप और 5000 एमएएच की पावरफुल बैटरी दी है। मार्केट में बायर्स को यह फोन दो ऑप्शन में मिलेगा, जिसकी शुरूआती कीमत 7,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म फ्लिपकार्ट और बड़े रीटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़ें: सैमसंग गैलेक्सी एफ62 हुआ लॉन्च, कम दाम में फीचर्स हैं कमाल

तो चलिए विस्तार से जान लेते हैं मोटो ई7 पावर के फीचर्स व स्पेसिफिकेशंस के बारे में-

मोटो ई7 पावर का कैमरा

कैमरे की बात करें तो मोटो के इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसमें पहला एफ/2.0 लेंस के साथ प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल का औऱ दूसरा एफ/2.4 मैक्रो लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस स्मार्टफोन में एफ/2.2 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा, इसमें प्रीलोडेड कैमरा फीचर्स भी मौजूद हैं जैसे कि पैनोरमा, फेस ब्यूटी, पोट्रेट मोड, मैक्रो विज़न, मैनुअल मोड, एचडीआर आदि। यह फोन गूगल लेंस इंटीग्रेशन के साथ आता है।

मोटो ई7 पावर के फीचर्स व स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला ई7 पावर फोन में वॉटरड्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 6.5 इंच का मैक्सविजन एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रेज़ॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है और इसका अस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 10 ओएस पर आधारित है। और इसमें मीडियाटेक हेलीओ जी25 एसओसी इंस्टाल है जो कि 4जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ आता है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें पहला 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज और दूसरा 4 जीबी रैम और 64 जीबी मॉडल है। साथ ही माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से स्टोरेज को 1 टीबी तक एक्सपेंड भी किया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वोल्टीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लुटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, यूएसबी टाइप-सी, और 3.5mm हैडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा, इसमें एक्सीलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद है। सीथ ही, फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। मोटो ई7 पावर स्मार्टफोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जो कि सिंगल चार्ज पर दो दिन तक का बैटरी बैकअप देती है। फोन का डायमेंशन 165.06x75.86x9.20एमएम और 200 ग्राम वज़न है।

इसे भी पढ़ें: दुनिया का पहला स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट वाला 5G फोन मोटोरोला एज एस लॉन्च

मोटो ई7 पावर की कीमत

ई7 पावर के 2जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं, 4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले डिवाइस को यूज़र्स 8,299 रुपये में खरीद सकते हैं। यह लेटेस्ट फोन रेड और ब्लू दो कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं। इस स्मार्टफोन की सेल 26 फरवरी को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और बॉयर्स इस स्मार्ट फोन को एक्सक्लूसिवली ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे।

- शैव्या शुक्ला

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार