तालिबान राज में अफगानिस्तान का राष्ट्रगान गाकर रो पड़े अफगान खिलाड़ी, वीडियो ने किया सभी को इमोशनल

By निधि अविनाश | Oct 26, 2021

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में फहराए गए अफगान राष्ट्रीय ध्वज के साथ अफगानिस्तान का राष्ट्रगान पूरे क्रिकेट मैदान में गूंजा। सोमवार को दुनिया भर के अफगानों में राष्ट्रवाद की लहर दौड़ती दिखी। अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने सोमवार को कहा कि आईसीसी टी20 विश्व कप में भाग लेने वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने पिछली सरकार का राष्ट्रगान गाकर आतंकवादी तानाशाह तालिबान के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें: दो नई आईपीएल टीमों के लिए बोली

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की भागीदारी से लोगों में कुछ आशा और राहत की भावना दिखाई दे रही है। वीडियो ने वाकई सभी को इमोशनल कर दिया है। वैश्विक मंच पर अफगानिस्तान के राष्ट्रगान को जोर-जोर से बजते देख रहे खिलाड़ियों की आंखों में आंसू आ गए। बता दें कि अफगानिस्तान ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में सोमवार को यहां स्कॉटलैंड को 130 रन से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 190 रन बनाये। इसके जवाब में स्कॉटलैंड 10.2 ओवर में 60 रन पर आउट हो गया।

प्रमुख खबरें

बाल अपराधियों का सुधार और पुनर्वास किशोर न्याय कानून का मुख्य मकसद: इलाहाबाद हाईकोर्ट

नीट प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकी रद्द होने पर कॉजपा ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बताया बड़ी जीत

उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर बना सात फुट गहरा गड्ढा, मरम्मत कार्य शुरू

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल