अफगानिस्तान गृहयुद्ध पर लगेगा विराम? अफगान प्रतिनिधिमंडल और तालिबान के बीच कतर में होगी वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

काबुल। अफगानिस्तान सरकार का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल दोहा में तालिबान से मुलाकात करेगा ताकि शांति प्रक्रिया फिर से शुरू हो सके। दो अफगान अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दोनों अधिकारियों ने विषय की संवेदनशीलता के कारण अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि तालिबान से उम्मीद की जाती है कि जब दोनों पक्ष संभवत: शुक्रवार को मिलेंगे तो वे अपने वरिष्ठ नेताओं को वार्ता की मेज पर लाएंगे।

इसे भी पढ़ें: राफेल विमान की दूसरी स्क्वाड्रन के लिए इंतजार खत्म, जुलाई के अंत तक संचालन करने की संभावना

उनका इरादा कथित तौर पर आगे का रास्ता तय करने का है जो उस हिंसा को समाप्त कर सकता है जो पिछले साल फरवरी में अमेरिका द्वारा तालिबान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद से लगातार बढ़ रही है। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के दोहा वार्ता में भाग लेने के लिए काबुल के प्रतिनिधियों में शामिल होने की उम्मीद है। उन्होंने मंगलवार को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अफगानिस्तान में शांति आ रही है। उन्होंने देश के युवाओं से देश में रहने का आग्रह किया।

करज़ई ने कहा, ‘‘मैं अफ़ग़ान सरकार से शांति के अवसर को न चूकने का आह्वान करना चाहता हूं, शांति स्थापित करने और शांति के माध्यम से एक राष्ट्रीय सरकार बनाने की पूरी कोशिश करें। मैं दोनों पक्षों से कहना चाहता हूं कि आप इस भूमि के मालिक हैं। एक दूसरे के साथ बैठें और शांति स्थापित करें।’’ उन्होंने उम्मीद जतायी कि एक दिन अफगानिस्तान में एक महिला राष्ट्रपति होगी।

प्रमुख खबरें

Sakshi Chaudhary ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेता Villegas को 5-0 से हराकर किया उलटफेर

Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी पर बप्पा का विसर्जन से पहले इस विधि से करें श्री गणेश की विदाई पूजा

Delhi Police Encounter: आस्था कुंज पार्क दुष्कर्म मामले में आसिफ अमर कॉलोनी से गिरफ्तार

New York Climate Week: बिगड़ती पृथ्वी की सेहत सुधारने पर वैश्विक वार्ता शुरू