अफगान बलों ने तालिबान की कैद से 34 लोगों को कराया रिहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2019

काबुल। अफगानिस्तान के उत्तरी बागलान प्रांत में तालिबान द्वारा संचालित जेल से अफगान बलों ने 34 लोगों को रिहा कराया है। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सोमवार को चलाए गए अभियान में 17 नागरिकों औरसुरक्षा बलों के 17 सदस्यों को रिहा कराया गया। 17 सुरक्षा कर्मियों में सात सैनिक और सात पुलिस कर्मी हैं।

बागलान में हुई छापेमारी पर तालिबान ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। पिछले महीने, संयुक्त राष्ट्र ने इस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा था कि तालिबान द्वारा पकड़े गए अफगान बंदियों के साथ दुर्व्यवहार किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

आधार में मोबाइल नंबर से लेकर पता तक घर बैठे बदलें: 2026 की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और जरूरी दस्तावेज

CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत में

CEC विवाद: दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस का प्रदर्शन, पटना-चंडीगढ़ में वाटर कैनन से बौछार, हिरासत में कई नेता

RBI के संभावित दखल से Forex Market में लौटी मजबूती, 19 पैसे चढ़ा Rupee