काबुल में एक बंदूकधारी ने खुफिया अधिकारियों पर बरसाईं गोलियां, 2 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2019

काबुल। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने कहा कि एक बंदूकधारी ने राजधानी काबुल में एक वाहन पर गोलियां बरसाईं जिसमें दो खुफिया अधिकारियों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। 

अफगान गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि पुलिस सोमवार तड़के इस हमले को अंजाम देने वाले बंदूकधारी की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट, 8 बच्चों समेत 15 लोग मारे गए

रहीमी ने कहा कि पुलिस ने काबुल के पूर्वी जिला 9 इलाके को सील कर दिया है और हमलवार की तलाश जारी है। किसी भी समूह ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान और इस्लामिक स्टेट से संबद्ध संगठन राजधानी में हमलों को अंजाम देते रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Shiv Sena-UBT Rebellion Updates: लो फाइनल, उद्धव ठाकरे को सबसे बड़ा झटका! संसदीय दल की बैठक में नहीं पहुंचे 9 में से 6 सांसद, टूट पर लगी मुहर

Workout से पहले या बाद में क्या खाएं? ये टेस्टी No Bake Energy Bites हैं हर सवाल का जवाब

जून की गर्मी से चाहिए राहत? Uttarakhand का Nainital है Perfect Summer Destination, जानें सबकुछ

Mamata Banerjee को हाई कोर्ट से बड़ा झटका! Ritabrata Banerjee ही बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष, स्पीकर के फैसले पर रोक से इनकार