तालिबान विद्रोहियों के नियंत्रण में है कुंदुज शहर का अधिकतर हिस्सा: अफगान अधिकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

काबुल। तालिबान विद्रोहियों ने रविवार को उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज प्रांत की राजधानी के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण कर लिया, जिसमें गवर्नर कार्यालय और पुलिस मुख्यालय भी शामिल है। यह जानकारी प्रांतीय परिषद के एक सदस्य ने दी। गुलाम रबानी ने बताया कि विद्रोहियों और सरकारी बलों के बीच लड़ाई गवर्नर कार्यालय और पुलिस मुख्यालय के आसपास हुई, लेकिन बाद में तालिबान ने दोनों इमारतों पर नियंत्रण कर लिया। उन्होंने कहा कि कुंदुज में मुख्य जेल भवन पर भी चरमपंथियों का नियंत्रण है। रबानी ने कहा कि शहर के हवाईअड्डे और अन्य हिस्सों में लड़ाई जारी है। कुंदुज रणनीतिक जगह पर स्थित है, जहां से उत्तरी अफगानिस्तान के साथ-साथ लगभग 335 किलोमीटर दूर स्थित राजधानी काबुल तक अच्छी पहुंच है। 

इसमें कहा गया कि सुरक्षाबलों ने तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 54 विद्रोही मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। बयान में किसी क्लिनिक या स्कूल पर बमबारी का कोई जिक्र नहीं किया गया। हेलमंद प्रांतीय परिषद के उपाध्यक्ष माजिद अखुंद ने कहा कि शनिवार देर रात शहर के सातवें पुलिस जिले में एक क्लिनिक और एक स्कूल हवाई हमले की चपेट में आ गया। उन्होंने हालांकि कहा कि यह इलाका तालिबान के नियंत्रण में है, इसलिए वहां कोई भी व्यक्ति तालिबान के कारण हताहत हो सकता है। वहीं, हेलमंद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. अहमद खान वेयार ने कहा कि एक स्वास्थ्य क्लिनिक पर हवाई हमले में एक नर्स की मौत हो गई और एक गार्ड घायल हो गया। तालिबान ने एक बयान में कहा, ‘‘अमेरिकी आक्रमणकारियों ने हेलमंद में एक और अस्पताल तथा स्कूल पर बमबारी की और उसे नष्ट कर दिया।’’ 

इसे भी पढ़ें: अब तालिबान के निशाने पर गुरुद्वारा, हटाया निशान साहिब, भारत सरकार ने की कड़ी आलोचना 

इसने कहा कि सफ्यानो अस्पताल और मुहम्मद अनवर खान हाईस्कूल पर बमबारी की गई। अखुंद के अनुसार, लश्कर गाह में क्लिनिक ज्यादातर खानाबदोशों को सेवाएं दे रहा था, जो इस क्षेत्र से गुजर रहे थे, लेकिन हाल के दिनों में यह क्षेत्र तालिबान के नियंत्रण में था और हो सकता है कि तालिबान के लोगों का भी वहां इलाज हुआ हो। लश्कर गाह में और इसके आसपास भारी लड़ाई हुई है तथा अमेरिका और अफगान सरकार की वायुसेना, दोनों ने शहर में हवाई हमले किए हैं। शहर के 10 पुलिस जिलों में से नौ पर तालिबान का नियंत्रण है।

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow