दूसरे देशों पर हमले के लिए अफगानिस्तान की धरती का नहीं होने दिया जाएगा इस्तेमाल : तालिबान नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2022

नयी दिल्ली। तालिबान के सर्वोच्च नेता मुल्ला हैबातुल्ला अखुंदजादा ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल अन्य देशों पर हमले के लिए नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अफगानिस्तान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की। पिछले साल काबुल में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अफगानिस्तान में स्थित आतंकवादी समूहों द्वारा आतंकवादी गतिविधियों में तेजी की आशंका को लेकर भारत और क्षेत्र के कई अन्य देशों ने लगातार चिंता व्यक्त की है। इस बीच उनकी टिप्पणी आई।

इसे भी पढ़ें: 'विवाह के बंधन में बंध रहे भगवंत मान', केजरीवाल बोले- पंजाब CM को भगवान सुखी वैवाहिक जीवन दें

तालिबान के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से अखुंदजादा का काबुल का यह पहला दौरा माना जा रहा है। बता दें कि भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद ममूंदजे ने पिछले महीने कहा था कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद से पूरे मुल्क में आतंकी गतिविधियों में खासी बढ़ोतरी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान की अशरफ गनी नीत सरकार ने नियुक्त किया था। भारत ने अफगानिस्तान में नए शासन को मान्यता नहीं दी है और काबुल में वास्तव में समावेशी सरकार के गठन के लिए जोर दे रहा है। साथ में भारत का कहना है कि किसी भी देश के खिलाफ किसी भी आतंकवादी गतिविधियों के लिए अफगान धरती का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के खिलाफ 74 रन बनाकर T20I वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ेंगी Smriti Mandhana?

Auto Components कंपनियों की 98,000 करोड़ पूंजी Inventory में फंसी: Vector Consulting

विवादित बयानों और मारपीट के दावे के बाद Swatantra Bhardwaj को Delhi Police ने किया गिरफ्तार

Kerala के Thrissur में NH-66 पर दर्दनाक हादसा, 8 छात्रों की मौत