उमस भरी सुबह! दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना

rain in Delhi

दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

नयी दिल्ली। दिल्ली में बृहस्पतिवार को आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को मध्यम बारिश हो सकती है जिससे तापमान कम होकर 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हालांकि, शहर में मॉनसून 30 जून को दस्तक दे चुका है लेकिन उसके बाद के दिनों में कम बारिश होने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: गोवा में हिंदुओं का धर्मांतरण रुका, प्रमोद सावंत का दावा- सरकार ने 100 दिनों में हासिल की उपलब्धि

पिछले छह दिन में सफदरजंग वेधशाला में केवल 2.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। एक जून को मॉनसून के आगमन के बाद से सामान्य (106.5 मिलीमीटर) के मुकाबले 144.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसमें से 117.2 मिलीमीटर बारिश एक जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे खत्म हुए पिछले 24 घंटों में दर्ज की गई थी।

इसे भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेसवे पर मिले शव की पहचान की गई, महिला के प्रेमी ने की हत्या

मौसम विभाग ने पहले बुधवार के लिए मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और बाद में बृहस्पतिवार के लिए इसे जारी किया गया। हालिया पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली में हल्की बारिश होगी जिससे तापमान में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 13 जुलाई तक आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़