अफगानिस्ता संकट: अफगान महिला ने अमेरिकी सेना के विमान में दिया बच्चे को जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2021

बर्लिन। अमेरिकी सेना के मुताबिक पश्चिम एशिया से जर्मनी के रामस्टीन वायु सैन्य अड्डे की ओर जा रहे सी-17 विमान में सवार होने के बाद एक अफगान महिला ने बच्चे को जन्म दिया। अफगानिस्तान से निकाले जा रहे लोगों के लिए रामस्टीन वायु सैन्य अड्डे को एक ट्रांजिट पोस्ट के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेरिकी सेना की एयर मॉबिलिटी कमान ने ट्वीट कर कहा कि शनिवार को उड़ान के दौरान गर्भवती अफगान महिला को परेशानी होने लगी।

इसे भी पढ़ें: कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह ने कहा, राम मंदिर आंदोलन के लिए ही हुआ था पिताजी का जन्म

अमेरिकी सेना ने कहा, “ विमान में जन्म लेने वाली बच्ची और उसकी मां दोनों को ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया गया और दोनों ही स्वस्थ हैं।“ गौरतलब है कि अफगानिस्तान में तालिबान के बढ़ते हुए प्रभाव के कारण महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्वतंत्रता को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Kashmir में बड़ा Terror Attack, छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, सुरक्षा पर उठे सवाल, आतंकियों की खोज जारी

Delhi में हल्की बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज, AQI संतोषजनक

कौशांबी में Kanwar Yatra मार्ग के हर थाने पर मिलेगा गंगाजल, Kaushambi Police की नई पहल

Asmita Dey ने Commonwealth Games में जीता स्वर्ण, CM Yogi और DGP ने दी बधाई