Taliban के रोक हटाने के बाद अफगान महिला रेडियो स्टेशन का प्रसारण होगा बहाल

By Prabhasakshi News Desk | Feb 23, 2025

काबुल । अफगानिस्तान में तालिबान शासन द्वारा लगाई गई रोक हटाए जाने के बाद एक अफगान महिला रेडियो स्टेशन का प्रसारण फिर से शुरू होगा। तालिबान ने लाइसेंस का अनुचित उपयोग करने का हवाला देते हुए स्टेशन का संचालन रोक दिया था। ‘रेडियो बेगम’ की शुरुआत मार्च 2021 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हुई थी। इसके पांच महीने बाद ही अमेरिका और नाटो (उत्तर अटलांटिक संधि संगठन) के सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान ने सत्ता पर नियंत्रण हासिल कर लिया था।

तालिबान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय ने शनिवार रात जारी एक बयान में कहा कि ‘रेडियो बेगम’ ने परिचालन पुनः आरंभ करने की अनुमति के लिए ‘‘कई बार अनुरोध’’ किया था और स्टेशन द्वारा अधिकारियों से प्रतिबद्धता जताए जाने के बाद निलंबन हटा दिया गया। इसमें कहा गया कि स्टेशन ने ‘‘पत्रकारिता के सिद्धांतों और अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के नियमों के अनुसार प्रसारण करने और भविष्य में कोई भी उल्लंघन नहीं करने का’’ वचन दिया है। मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि ये सिद्धांत और नियम क्या हैं। रेडियो बेगम से इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका है।

प्रमुख खबरें

UNSC में आज की दुनिया की झलक नहीं, Antonio Guterres ने UNGA में की सुधार की मांग

Asian Games 2026 में पदक जीतने पर President Droupadi Murmu ने सुचिका को दी बधाई

Solex Energy का बड़ा प्लान: 2027-28 तक 4,500 करोड़ रुपये Revenue का लक्ष्य

Punjab DA Row: हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव KAP Sinha को 5 अक्टूबर को पेश होने का दिया आदेश