अफगानिस्तान के राजदूत ने बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेदार, कहा- शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा सकता है भारत

By अभिनय आकाश | Jul 09, 2021

भारत में अफगानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने वहां पर बिगड़े हालात के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और इसके साथ ही कहा है कि भारत एक प्रमुख भागीदार रहा है। यह अन्य क्षेत्रीय अभिनेताओं के साथ मिलकर हमारी शांति प्रक्रिया में रचनात्मक भूमिका निभा सकता है। अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत फरीद मामुन्दजई ने कहा कि भारत ने हमें वायु सेना में जितनी मदद दी है उस तरह की मदद हमें अब तक इस इलाके में किसी दूसरे देश ने नहीं दी। जितने हथियार हमें भारत ने दिए हैं उतने हथियार हमें अब तक किसी दूसरे देश ने नहीं दिए। इसके लिए मैं भारत का धन्यवाद करता हूं।

अफ़ग़ानिस्तान के राजदूत ने तालिबान को पाकिस्तानी मदद मुहैया कराए जाने की बात कहते हुए कहा कि तालिबान को पाकिस्तान से मदद मिल रही है। तालिबान का पाकिस्तान के क्वेटा, पेशावर में नेतृत्व परिषद है। तालिबान के परिवार और निवेश पाकिस्तान में है। तालिबान को पाकिस्तान की मदद नहीं मिलती तो अफ़ग़ानिस्तान में हालात ख़राब नहीं होते। इनसे दोस्ती अच्छी नहीं है। आज इन बुरे हालातों से हमारा सामना हो रहा है कल शायद पाकिस्तान की भी नौबत आ जाए। हमारी पाकिस्तान से निवेदन है कि तालिबान से दोस्ती ना करे।आतंकवाद से दोस्ती कभी रंग नहीं लाती है।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में स्थिति बिगड़ रही, सभी पक्षों को गृह युद्ध टालने के लिए सहमत होना चाहिए :पाक

150 के आसपास ज़िलों में युद्ध के हालात 

समाचार एजेंसी एएआई से बता करते हुए फरीद मामुन्दजई ने कहा कि अमेरिका ने जब से अप्रैल के बाद अफ़ग़ानिस्तान से अपनी सेना को हटाने का ऐलान किया तब से अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा हालात खराब हुए। 150 के आसपास ज़िलों में युद्ध के हालात है। तालिबान ने बहुत सारे ज़िलों को अपने कब्ज़े में ले लिया है। हमारी सेना कार्रवाई कर रही है। हमारी सेना ने पिछले 3 दिनों में 10 ज़िले वापस ले लिए हैं। उम्मीद है कि हम बाकी ज़िलों को भी वापस ले लेंगे। अगले कुछ हफ्तों में हालात बदलेंगे।  

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान