अफगानिस्तान ने दिखाया भारत का नक्शा, पाकिस्तान में मची खलबली

By अभिनय आकाश | Sep 10, 2026

एक नक्शे ने पूरे पाकिस्तान को रुला दिया। एक नक्शे ने पाकिस्तान के इस्लामिक भाईचारे के फर्जी नारे को मिट्टी में मिला दिया और एक नक्शे ने शहबाज मुनीर की नींद छीन ली है। भारत की सच्चाई से दुनिया एक बार फिर से वाकिफ हो रही है। अब अफगानिस्तान ने दुनिया को भारत का सच दिखाया है। पीओके और बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा है। जहां पाकिस्तान का अवैध कब्जा है और दुनिया यह सच जान गई। यही वजह है कि अफगानिस्तान भी पीओके को भारत का हिस्सा नहीं मान रहा। उसकी नजर में भी पीओके यानी पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का ही हिस्सा है। इस बार यही बात अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कह दी है। तो पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। दरअसल अफगानिस्तान और भारत के बीच कुछ ही दिन बाद क्रिकेट मैच होने हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड एसीबी ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी क्रिकेट सीरीज के लिए एक प्रमोशनल वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर यानी पीओके और गिलगित बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे में ही दिखाया गया है जो कि सही भी है। लेकिन इससे पाकिस्तान को मिर्ची लग गई। 

इसे भी पढ़ें: भारत में ऐसा ही होता है! ऑस्ट्रेलियाई हाई कमिश्नर ने ली शताब्दी की सवारी, बताया कैसा रहा अनुभव

लगातार अफगानिस्तान तालिबान पर पाकिस्तान टीटीपी यानी तहरीक तालिबान पाकिस्तान को पनाह देने का आरोप लगाता रहा है। पाकिस्तान का दावा है कि टीटीपी पाकिस्तान के अंदर होने वाले कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार है। लेकिन अफगानिस्तान ने इससे साफ इंकार किया। 

दोनों देशों के बीच इस तरह का तनाव अब सॉफ्ट पावर के जरिए भी सामने आ रहा है। इसमें संस्कृति और खेल जैसे मंच लगातार शामिल है। जहां पाकिस्तान को अफगानिस्तान एक्सपोज कर रहा है। अफगान क्रिकेट बोर्ड के प्रोमो में नक्शे में यह काबुल की ओर से एक डिप्लोमेटिक मैसेज के तौर पर भी देखा जा सकता है। इसका संकेत यह हो सकता है कि अफगानिस्तान अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम है और पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं या उसके झूठे दबाव का ध्यान बिल्कुल भी नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Mumbai-Goa Project में देरी पर Nitin Gadkari शर्मिंदा, बोले- उद्घाटन में नहीं आऊंगा!

और भारत के साथ अफगानिस्तान लगातार कदम बढ़ा रहा है। पाकिस्तान की क्षेत्रीय संवेदनाओं को नज़रअंदाज़ करते हुए रंदते हुए अपनी ब्रांडिंग का इस्तेमाल करना खेलकूट नीति में काबुल के स्वतंत्र विदेश नीति का ये रुख जो है वो उसके अटल इरादों को भी दर्शाता है। इस पोस्ट में अफगानिस्तान ने सीरीज के महत्व को भी बताया है। लिखा कि एक ऐसी सीरीज है जो एक बार फिर से दो देशों को एक साथ लाएगी। एसीबी ने भारत अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों को ऐसे दो देशों का मुकाबला बताया जिनका गहरा इतिहास, गहरी संस्कृति और क्रिकेट के प्रति साझा जुनून है। अफगान बोर्ड ने लिखा कि सिर्फ मैच नहीं यह जुनून है, उत्साह है और महत्व से भरे मुकाबले होंगे जहां अफगान अटलान मैदान पर उतरेगा और अपने देश में मौजूद लाखों लोगों की उम्मीदों और गर्व को अपने साथ लेकर चलेगा।

प्रमुख खबरें

Manisha Bhanwala ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता पहला महिला स्वर्ण पदक

Sona Comstar बढ़ाएगी अपना वार्षिक निवेश, कारोबार विस्तार पर फोकस

भारतीय रिफाइनरियों का Crude Oil आयात अक्टूबर में 56 लाख बैरल प्रतिदिन के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा

केरल के Malappuram में जब्त 89,600 जिलेटिन छड़ों को नष्ट करने की NIA को कोर्ट से मिली हरी झंडी