अफगानिस्तान की मशहूर पॉपस्टार आर्यना सईद तालिबानियों को ठेंगा दिखा कर देश से भागी, अमेरिका पहुंचकर शेयर की ये तस्वीरें

By रेनू तिवारी | Aug 21, 2021

आफगानिस्तान पर तालिबानी कब्जे के बाद अफगान के लोगों का हाल बेहाल है। काफी बड़ी सख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। तालिबान से सबसे ज्यादा डर महिलाओं को है। तालिबानी महिलाओं को लेकर काफी रूढिवादी है। 20 साल पहले जब अफगानिस्तान में तालिबानी शासन था तब तालिबानियों ने महिलाओं पर काफी जुल्म किए थे। तालिबान का फिर से कब्जा होने के बाद मशहूर महिलाएं भी देश छोड़ने की कोशिश कर रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शुरू करण जौहर की इस फिल्म की शूटिंग 

आर्यना सईद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है कि वह अफगानिस्तान छोड़कर अमेरिका के प्लेन से अपने घर जा रही हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के लोगों के लिए भी संदेश लिखा कि ईश्वर अफगानिस्तान में रह रहे मासूमों को तालिबानियों से निपटने की क्षमता दे।

इसे भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा पर लेखक ने लगाया स्क्रिप्ट हड़पने का आरोप, 10 करोड़ का भेजा कानूनी नोटिस 

आर्यन सईद जिनके इंस्टाग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा "मैं स्वस्थ और जीवित हूं और कुछ अविस्मरणीय रातों के बाद, मैं दोहा, कतर पहुंच गयी हूं और इस्तांबुल के लिए अपने घर वापस जाने की अंतिम उड़ान का इंतजार कर रही हूं। मैं आशा करती हूं और प्रार्थना करता हूं कि हाल के परिवर्तनों के परिणामस्वरूप, कम से कम मेरे प्यारे लोग आत्मघाती हमलावरों और विस्फोटों के डर के बिना शांतिपूर्ण जीवन जीने में सक्षम होंगे। मेरा दिल, मेरी प्रार्थनाएं और मेरे विचार हमेशा उनके साथ है। 

ताजा पोस्ट में आर्यन सईद ने अपनी पोस्ट में अपटडेट किया कि वह अफगानिस्तान से अमेरिका पहुंच गयी है और अब यहां से अपने देश के लिए उड़ान भरेंगी। उन्होंने एक फसटेड की किट शेयर करते हुए अमेरिका को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा हम 4 दिनों की यात्रा और थकावट के बाद आखिरकार में उतरे हैं। घर से दूर लेकिन हम अच्छी तरह से, सुरक्षित अमेरिका पहुंचे हैं। हम देश के आभारी है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद