पाकिस्तान से बदला लेने टूट पड़ा अफगानिस्तान, रूस ने पलटी जंग!

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2026

पाकिस्तान वह बुज़दिल मुल्क है जो हमेशा कायर की तरह वार करता है। पाकिस्तान का यह इतिहास है कि आज तक उसने जितनी भी लड़ाईयां लड़ी हैं, उन सब में उसे मुंह की खानी पड़ी है। जिस वक्त पीओके की जनता ने भारी विद्रोह करते हुए पाक सेना को घुटनों पर लाने के लिए मजबूर कर दिया है। ठीक उसी वक्त पाकिस्तान की कार्य सेना ने अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए अफगानिस्तान में आधी रात ऐसा हमला किया जिस पर वो खुद ही फंस गया। दरअसल पाकिस्तान ने आधी रात अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में एयर स्ट्राइक करके लगभग 35 आम लोगों को मार गिराया। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि यह कारवाई कराची में पाकिस्तान रेंजर्स के मुख्यालय पर हुए हमले के जवाब में की गई है।  

इसे भी पढ़ें: आसिम मुनीर को...पाकिस्तान के हमले के बाद तालिबान का बदला शुरू

पाकिस्तान ने कुछ महीने पहले जब अफगानिस्तान में हमले किए थे तो तालीबान की सेना ने भी पाकिस्तान को धुआधुआ करते हुए उसे भारी नुकसान पहुंचाया था। अब जब पाकिस्तान ने फिर से हमले शुरू किए हैं तो अफगानिस्तान भी पाकिस्तान को तगड़ा जवाब देने की तैयारी करने में जुट गया है। यह बात सच है कि पाकिस्तान जमीनी स्तर पर ना तो कभी तालिबान का सामना कर सकता है और ना ही उसे हरा सकता। भले ही पाकिस्तान अब तक अफगानिस्तान पर हवाई हमले करके खुद को बहुत बड़ा दादा समझ रहा हो। लेकिन अब जल्द अफगानिस्तान को रूस से वो ब्रह्मास्त्र मिलने वाला है जो ना सिर्फ पाकिस्तान के हवाई हमलों को नाकाम करेगा बल्कि अफगानिस्तान को पाकिस्तान पर हमला करने के लिए मजबूर करेगा क्योंकि हाल ही में तालीबान के रक्षा मंत्री ने रूस के साथ कई सैन्य समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे। यह पहला बड़ा सुरक्षा मंच था जिस पर रूस की ओर से तालिबान सरकार को मान्यता दिए जाने के बाद उसके बड़े नेता शामिल हुए थे। 

Hindi me international news https://www.prabhasakshi.com/international के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Asian Games: स्पीड क्लाइंबिंग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे Deepu Mallesh

चलती स्लीपर बस में नाबालिग से दरिंदगी: दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 398 पन्नों की चार्जशीट, 51 गवाह और DNA रिपोर्ट शामिल

Asian Games: भारतीय मुक्केबाज Priya Ghanghas सेमीफाइनल में हारीं, मुक्केबाजी में जीता कांस्य पदक

Rajya Sabha Elections: समाजवादी पार्टी ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को बनाया उम्मीदवार, अखिलेश यादव की मौजूदगी में दाखिल करेंगे नामांकन