अहम मैच से पहले अफगानिस्तान टीम के अधिकारी का बड़ा बयान, कहा- टीम पर नहीं है कोई बाहरी दबाव

By निधि अविनाश | Nov 07, 2021

रविवार को होने वाले टी20 विश्व कप मैच में अफगानिस्तान अपना आखिरी लीग मैच न्यूजीलैंड के साथ खेलने जा रही है। इस मैच से न केवल अफगानिस्तान बल्कि करोड़ों भारतीय की उम्मीदें टिकी हुई है। बता दें कि इस मैच में सभी अफगानिस्तान की जीत की दुआ कर रहे है। 

इसे भी पढ़ें: बाउचर ने टी20 विश्व कप से दक्षिण अफ्रीका के बाहर होने पर कहा, यह कड़वा घूंट पीने की तरह

पख्तनी ने टूर्नामेंट के अहम मैच से पहले एएनआइ को बताया कि, हम पर कोई बाहरी दबाव नहीं है, हम इसे अन्य खेल की ही तरह खेलेंगे और स्थिति के अनुसार अपनी योजना बनाएंगे। हम अपनी जरूरतों के हिसाब से खेलेंगे और वहीं करेंगे जो टीम के लिए सही रहेगा। बता दें कि, भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद पूरी तरह से अफगानिस्तान पर निर्भर है। नबी की अगुवाई में टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए  न्यूजीलैंड को हराना होगा और अगर अपगानिस्तान जीत जाती है तो भारत को इससे फायदा होगा। 

प्रमुख खबरें

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार

Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav