T20 World Cup : नामीबिया के खिलाफ जीत की राह पर लौटना चाहेगा अफगानिस्तान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021

अबुधाबी। पाकिस्तान के खिलाफ करीबी मुकाबले में हार का सामना करने के बाद अफगानिस्तान की टीम रविवार को आईसीसी टी20 विश्व कप में जब यहां टूर्नामेंट में पदार्पण कर रहे नामीबिया के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसके सामने जीत की राह पर लौटने की चुनौती होगी।  अफगानिस्तान ने साबित कर दिया है कि वह ऐसी टीम नहीं है जिसे हल्के में लिया जाए। टीम में राशिद खान की अगुवाई में विश्व स्तरीय स्पिन गेंदबाजी आक्रमण है। राशिद के अलावा मुजीब उर रहमान और कप्तान मोहम्मद नबी ने दुनिया भर के अलग - अलग टी20 लीग टूर्नामेंटों में खेलकर अपने कौशल को शानदार तरीके से निखारा है।

इसे भी पढ़ें: ये कैसी परीक्षा? जहां ब्रा उतार कर बैठती हैं लड़कियां, काट दी जाती है टॉप की बाजू, क्या ऐसे नियमों से रुकेगी चीटिंग?

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद कप्तान नबी ने कहा था कि हार के बाद भी उनकी टीम का हौसला बढ़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ इस मैच में हमारे लिए बहुत सारी सकारात्मक चीजें हैं, हम सकारात्मक चीजें के साथ आगे बढ़ेंगे। अभी तीन और मैच हैं। इंशाअल्लाह हम अच्छा करेंगे, टीम का मनोबल ऊंचा है।’’ दूसरी ओर, नामीबिया टूर्नामेंट में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन को जारी रखने की उम्मीद करेगा। महज 25 लाख की आबादी और क्रिकेट की सिर्फ पांच पिचों वाले इस देश ने टूर्नामेंट में अपने प्रदर्शन से सबको आश्चर्यचकित किया है। क्वालीफायर में नीदरलैंड और आयरलैंड को हारने के बाद  टीम सुपर 12 के अपने पहले मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ यादगार जीत दर्ज करने में सफल रही है। टीम के गेंदबाज स्कॉटलैंड को 109 रन पर रोकने में सफल रहे लेकिन इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए बल्लेबाजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बड़ी टीमों के खिलाफ अपने लय को बनाये रखने के लिए नामीबिया को अपने प्रदर्शन के स्तर को  और ऊंचा करना होगा। टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा करने के लिए उनकी कमजोर तेज गेंदबाजी का फायदा उठाना होगा। टीमें: अफगानिस्तान: राशिद खान, रहमानुल्ला गुरबाज, हजरतुल्लाह जजई, उस्मान गनी, असगर अफगान, मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, हशमतुल्ला शाहिदी, मोहम्मद शहजाद, मुजीब उर रहमान, करीम जनत, गुलबदीन नायब, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, फरीद अहमद। नामीबिया: गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), स्टीफन बार्ड, कार्ल बिरकेनस्टॉ,  मिचौ डू प्रीज, जेन फ्रीलिंक, जेन ग्रीन, निकोल लोफी-ईटन, बर्नार्ड सोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, जेजे स्मिट, रूबेन ट्रम्पेलमैन, माइकल वैन लिंगेन, डेविड वाइसी, क्रेग विलियम्स और पिक्की ये फ्रांस।

प्रमुख खबरें

GOBARdhan योजना शुरू: CBG उत्पादकों को 10 साल तक मिलेगा तय मूल्य और खरीद गारंटी

Tamil Nadu में अब शराब की दुकानों पर अब नहीं चलेगा मनमाना पहनावा, 15 नवंबर से वर्दी जरूरी

Ganesh Utsav Bhog Recipe: सातवें दिन घर पर बनाएं स्वादिष्ट Makhana Kesar Peda

Semicon India 2026: वैश्विक चिप कंपनियों ने भारत में निवेश की जताई रुचि, 56 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर