अफगानिस्तान की पहली महिला मेयर ने कहा- इंतजार कर रही हूं कि तालिबान मेरे जैसे लोगों के लिए आए और मुझे मार डाले

By निधि अविनाश | Aug 17, 2021

अफगानिस्तान की 27 साल की ज़रीफ़ा गफ़री ने 2018 में मेयर बनने के बाद इतिहास रच दिया था लेकिन जरीफा को यह नहीं पता था कि आने वाला उसका भविष्य इतना खतरें में होगा। देश में तालिबान का कब्जा होने के बाद जरीफा के मन में यह सवाल चल रहा है कि अब उसका और उसके देश का भविष्य कैसा होगा? अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर अपने पैर जमा चुके तालिबानी अब देश में अपना सत्ता चलाएंगे।

इस बीच 27 साल की मेयर जरीफा गफरी ने अपने काबुल अपार्टमेंट में बैठी हुई है और अपने देश को टूटते हुए देख रही है। न्यूज चैनल आई न्युजपेपर की एक खबर के मुताबिक, जरीफा ने कहा कि, "मैं यहाँ बैठी हूँ और उनके(तालिबानियों) के आने का इंतज़ार कर रही हूँ। मेरी या मेरे परिवार की मदद करने वाला कोई नहीं है। मैं बस अपने पति के साथ बैठी हूं। और वे (तालिबानी) मेरे जैसे लोगों के लिए आएंगे और मुझे मार डालेंगे। मैं अपने परिवार को नहीं छोड़ सकती। और वैसे भी, मैं कहाँ जाऊँगी?”

प्रमुख खबरें

Assam में Bhupesh Baghel का आरोप, नगांव Lok Sabha By-election BJP ने थोपा

Odisha Vigilance ने रिश्वत मामले में आबकारी अधीक्षक और ASI को किया गिरफ्तार

Delhi Police Traffic Advisory: BRICS सम्मेलन और क्रिकेट मैच को लेकर पाबंदियां

Gonda में बर्तन कारोबारी विनोद साहनी हत्याकांड का चौथा आरोपी Varun Singh गिरफ्तार