जिनपिंग से डरे या नई चाल चल रहे, TikTok पर क्या ट्रंप लेने वाले हैं यू टर्न?

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

राजनीति में परमानेंट दुश्मन या दोस्त नहीं होते। केवल निजी हित ही सबसे ऊपर होते हैं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले सबको चौंका दिया। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को निमंत्रण देकर ट्रंप ने ऐसा कदम उठाया जिसने भारत और रूस जैसे देशों को हैरान कर दिया। डोनाल्ड ट्रंप जो अपने चुनावी कैंपेन में चीन पर लगातार हमलावर रहे हैं वो आज उसी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को बुला रहे हैं। ये कदम न केवल चौंकाने वाला है बल्कि वैश्विक राजनीति के समीकरणों को बदलने वाला भी हो सकता है। 

बाइटडांस ने अमेरिका की संघीय सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. चीन का कहना है कि टिकटॉक के खिलाफ उनका बनाया गया कानून असंवैधानिक है क्योंकि इसे 170 मिलियन अमेरिकी इस्तेमाल करते हैं और बैन से उनकी फ्री स्पीच पर असर पड़ेगा। हालांकि, अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने इन आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि अमेरिका का कोई भी कानून किसी भी तरह से 'फ्री स्पीच' को नहीं रोकता है।

इसे भी पढ़ें: 18,000 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किए जाने की संभावना, CIE की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ट्रंप ने चुनावी कैंपेन के दौरान चीन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चीन ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को बर्बाद किया। उन्होंने चीन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही। चीन अमेरिका का सबसे बड़ा दुश्मन है ये बयान ट्रंप के हर भाषण में गूंजता था। लेकिन 2025 में शपथ से पहले ट्रंप के सुर नरम नजर आ रहे हैं। ये ट्रंप की नई चाल भी हो सकती है। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट की माने तो ट्रंप ने खुद शी जिनपिंग को आमंत्रण भेजा है। 

Latest World News in Hindi at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Grand Chess Tour: रैपिड वर्ग में Praggnanandhaa की बादशाहत, GCT Final की उम्मीदें अब भी बरकरार

बर्दाश्त नहीं...लाल सागर में डूबा भारतीय झंडे वाला जहाज, भयंकर भड़का भारत, अब होगा एक्शन!

RBI Monetary Policy: रेपो रेट 5.25% पर बरकरार, GDP Growth का अनुमान बढ़ाकर किया 6.7 प्रतिशत

अन्नाद्रमुक नेता थंबीदुरै ने Rajya Sabha में Madras High Court का नाम तमिलनाडु करने की मांग की