By निधि अविनाश | Feb 19, 2022
बिग बॉस 15 की पूर्व कंटेसटंट और सिंगर अफसाना खान 19 फरवरी को साज से शादी करने जा रही है। शनिवार को अफसाना ने अपने मेंहदी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिसमें वह अपनी दूल्हे साज के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं। दोनों ही जोड़ी मैच्योर फ्लोरल प्रिंट के कुर्ते पहने हुए नजर आ रहे हैं। मेंहदी फक्शन में राखी सावंत, उमर रियाजी समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इस बीच अफसाना-साज की मेंहदी रात की कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं जिसमें राखी सावंत, उमर रियाज, डोनल बिष्ट, हिमांशी खुराना, शेफाली बग्गा जैसे सेलेब्स डांस करते हुए दिखाई दे रहे है।
A post shared by bigg_boos(15)live🎥Updates (@bigg___boss_15)