बांग्लादेश की स्थिति के कारण असम के चार जिलों में अफस्पा बढ़ाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2024

सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या अफस्पा को असम के चार जिलों में छह महीने के लिए बढ़ा दिया गया है और यह फैसला बांग्लादेश में हालिया अशांति और कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर इसके संभावित प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर लिया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘हालांकि, पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल की अशांति और आंतरिक कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर इसके संभावित प्रतिकूल प्रभाव के कारण असम सरकार सिफारिश करती है कि सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 को अगले छह महीनों के लिए बरकरार रखा जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री चेहरा: मंत्री विश्वनाथन

Nepal Glacier टूटने से Tibet सीमा पर मची भारी तबाही, China ने जारी किया आकलन

Mumbai में Auto Taxi चालकों को मराठी सीखने के लिए मिली 1 साल की राहत, टली कार्रवाई

Javelin Missile खरीदेगा भारत, US के साथ आधुनिक एंटी टैंक सिस्टम का हुआ समझौता