एक पेड़ मां के नाम, चीयर4भारत.... 3 महीने बाद PM Modi ने की जनता से Mann Ki Baat, जानें क्या कुछ कहा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 30, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव करार देते हुए रविवार को कहा कि इसमें 65 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है। ‘आकाशवाणी’ के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 111वीं कड़ी में देशवासियों के साथ अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आज देशवासियों को इस बात के लिए धन्यवाद भी देता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं में अपना अटूट विश्वास दोहराया है। साल 2024 का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने मत डाले हैं।’’

इसे भी पढ़ें: Team India की HISTORIC जीत से गदगद हुए PM Modi, फोन कर दी बधाई, विराट कोहली और रोहित शर्मा की जमकर की तारीफ

प्रधानमंत्री ने 30 जून को मनाये जाने वाले ‘हूल दिवस’ पर देशवासियों को बधाई दी और कहा देश के आदिवासी भाई-बहन इसे धूमधाम से मनाते हैं। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों सिदो-कान्हू को याद करते हुए कहा कि इनका बलिदान आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है। उन्होंने इन दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित संथाली में एक गीत के कुछ अंश की रिकॉर्डिंग भी लोगों को सुनायी।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान पेरिस ओलंपिक का भी जिक्र किया और उम्मीद जताई की भारतीय खिलाड़ी इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने लोगों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘चीयर4भारत’ हैशटैग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस हैशटैग के जरिए हमें अपने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना है...तो इस गति को बनाए रखिए...आपकी ये गति...भारत का जादू दुनिया को दिखाने में मदद करेगी।’’

मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद ‘मन की बात’ की यह पहली कड़ी है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की पिछली कड़ी का प्रसारण 25 फरवरी को हुआ था। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद लागू आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर इस कार्यक्रम का प्रसारण स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने इसके 110वें संस्करण में कहा था कि अगली बार जब वह इस कार्यक्रम के जरिए लोगों से रुबरु होंगे तो नयी ऊर्जा और नयी जानकारी के साथ मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त