करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से 73 साल बाद मिले दो बिछड़े दोस्त, भावुक हुआ पल

By निधि अविनाश | Nov 23, 2021

करतारपुर कॉरिडोर खुल गया है और अब सिखों की भारी भीड़ दर्शन करने के लिए गुरूद्वारे पहुंच रही है। इसी बीच करतारपुर कॉरिडोर के खुलने से बंटवारे के समय में एक-दूसरे से अलग हो गए दो दोस्त का मिलन हो गया है। हिंदी अखबार NBT में छपी एक खबर के मुताबिक, भारत के सरदार गोपाल सिंह की मुलाकात अपने बचपन के दोस्त मोहम्मद बशीर से हुई है। यह दोनों एक-दूसरे से बंटवारे के समय यानि कि साल 1947 में अलग हो गए थे। साल 1947 के बाद अब एक-दूसरे से मिलना एक सपने की तरह ही रहा। दोनों ने जब एक-दूसरे को देखा तो आंखों में नमी थी। देखते ही एक-दूसरे को गले लगाया। बता दें कि, भारत के सरदार गोपाल की उम्र इस समय 94 साल होगी वहीं मोहम्मद बशीर की उम्र 91 साल हो चुकी है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, करतारपुर कॉरिडोर के खुलने के बाद सरदार गोपाल सिंह गुरूद्वारा दरबार साहिब के दर्शन करने पाकिस्तान आए हुए थे वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद बशीर भी उसी समय दर्शन करने गुरूद्वारे पहुंचे हुए थे। दोनों ने एक-दूसरे को देखा तो उन्हें चेहरा जाना-पहचाना सा लगा। जब दोनों ने एक-दूसरे से बात की तब पता चला कि वह बचपन के दोस्त है। वहां मौजूद सभी लोगों के आंखों में आंसू आ गए क्योंकि दोनों ही साल 1947 के बाद अब मिल रहे थे। माहौल काफी भावुक बना हुआ था , इस दौरान कई भारतीय समेत पाकिस्तानी नागरिकों की आंखे नम थी। बंटवारे के बाद दो दोस्तो की मुलाकात से सभी लोग काफी खुश थे। न केवल भारत, पाकिस्तान बल्कि दनिया के दूसरे देशों से भी दो दोस्तों के मिलन पर बधाइयां दी। बता दें कि, दोनों ने मिलकर अपने बचपन समेत जवानी के कई किस्से भी शेयर किए। 

विभाजन से पहले साथ गुरूद्वारे जाते थे दोनों दोस्त

गोपाल सिंह ने बताया कि, जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा नहीं हुआ था तब दोनों एक-साथ बाबा गुरु नानक के गुरुद्वारे में जाया करते थे। दोनों ही दोस्तों ने चाय पी और एक साथ खाना भी खाया। करतारपुर कॉरिडोर के खुलने पर गोपाल ने काफी खुशी जताई और दोनों ने अफने सरकार को इसके लिए शुक्रिया भी किया। 

प्रमुख खबरें

Hockey India ने DG आर के श्रीवास्तव को भेजा कारण बताओ नोटिस, छीने अधिकार

Karnataka Police ने विशेष अभियान में 800 बाल मजदूरों को कराया मुक्त

Nepal Flood: 5100 से अधिक लापता लोगों की तलाश में जुटी सेना और NDRRMA

Tamil Nadu में सीएम Vijay की टिप्पणी पर भड़की DMK, राज्यभर में किया जोरदार प्रदर्शन