'साढ़े 8 साल के बाद हिजड़ों की फौज में आएगा देश का नाम', बिहार के मंत्री के विवादित बोल

By अंकित सिंह | Feb 23, 2023

बिहार सरकार में मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव ने अग्निवीर स्कीम की आलोचना करते हुए विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि ठीक आज से सारे 8 साल के बाद देश का नाम हिजड़ों की फौज में आएगा। उन्होंने कहा कि सारे 8 साल के बाद जितना भी पुराना पुराना सेना है, यह सब रिटायर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद 4 साल वाले अग्निवीर सेना की तो ट्रेनिंग भी पूरी नहीं हो पाएगी। इनके लिए शादी के लिए आए कुटुंब रिटायर फौजी जानकर लौट जाएंगे। इनकी शादी भी नहीं हो पाएगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अग्निवीरों के लिए 4.5 साल बाद क्या व्यवस्था की जाएगी? इस बात को प्रधानमंत्री से जानना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ताकतवर मानी जाती है। पूरी दुनिया की सेना भारतीय सेना से लड़ना नहीं चाहती। 

इसे भी पढ़ें: Bihar: गिरीराज सिंह का तंज, नीतीश कुमार की दुर्गति होनी तय, उन्हें छोड़ देना चाहिए राजपाट

अग्निवीर स्कीम को लेकर बिहार में जबरदस्त बवाल हुआ था। विपक्ष ने इस योजना पर कई बड़े सवाल उठाए थे। सुरेंद्र यादव फिलहाल बिहार सरकार में सहकारिता मंत्री हैं। वह राजद कोटे से नीतीश सरकार में शामिल हुए हैं। लेकिन ऐसा पहला मौका नहीं है, जब वह इस तरह का विवादित बयान दे रहे हैं। इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि जब चुनाव आता है तो बीजेपी सरकार सेना पर हमले करवाती है। इस बार ऐसा लगता है कि बीजेपी किसी देश पर हमला करेगी।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर