Bihar: गिरीराज सिंह का तंज, नीतीश कुमार की दुर्गति होनी तय, उन्हें छोड़ देना चाहिए राजपाट

Nitish Kumar
ANI
अंकित सिंह । Feb 23 2023 12:42PM

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को जल्दी ही राजपाट छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें राजपाट इसलिए छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनकी दुर्गति होना तय है। इनकी राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बची है।

बिहार में राजद की ओर से तेजस्वी यादव की ताजपोशी की मांग तेज कर दी गई है। इतना ही नहीं, राजद के कुछ नेताओं ने तो साफ तौर पर कह दिया है कि तेजस्वी यादव होली के बाद मुख्यमंत्री बन जाएंगे। उनकी ताजपोशी खुद नीतीश कुमार करेंगे। यही कारण है कि अब भाजपा भी नीतीश कुमार पर जबरदस्त तरीके से तंज कस रही है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए साफ तौर पर कहा कि उनकी दुर्गति होनी तय है। इसलिए उन्हें राजपाट छोड़ देना चाहिए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरिराज सिंह ने कहा कि आज JDU में जो चल रहा है कि 2025 के बाद विधायक तय करेगा और अब लालू जी भी स्वस्थ हो गए हैं तो नीतीश जी की आत्मा अब कह रही होगी कि बजट के साथ ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए था।

इसे भी पढ़ें: Bihar: CM पद पर तनातनी को लेकर तेजस्वी यादव ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमको कोई जल्दी नहीं है

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश कुमार को जल्दी ही राजपाट छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें राजपाट इसलिए छोड़ देना चाहिए क्योंकि उनकी दुर्गति होना तय है। इनकी राजनीतिक विश्वसनीयता नहीं बची है। वहीं, राज्य के पूर्व उप-मुख्य मंत्री एवं सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि नीतीश कुमार फिर एक बार राजद को धोखा देने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पहले स्वयं तेजस्वी को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया और अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से बयान दिलवा रहे हैं कि ऐसा कोई फैसला नहीं हुआ है। 2025 में निर्णय होगा। वहीं केसी त्यागी कह रहे हैं कि 2030 में भी नीतीश कुमार ही मुख्य मंत्री रहेंगे। राजद के विधायक एक स्वर से होली बाद तेजस्वी की ताजपोशी की घोषणा कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Bihar: अंग्रेजी में बोल रहा था किसान, भड़कते हुए नीतीश ने पूछा- क्या यह इंग्लैंड है...? देखें VIDEO

मोदी ने कहा कि इन विरोधाभासी बयानों से राज्य में नौकरशाही पेशोपेश में पड़ गई है। विकास कार्य ठप्प हो गए हैं। राजनैतिक अस्थिरता का खतरा पैदा हो गया। सत्ता परिवर्तन की आहट से जनता संशकित है। नीतीश कुमार को हस्तक्षेप कर सारी स्थिति को स्पष्ट कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह जानने का अधिकार है कि किसका बयान सच है। यदि कोई समझौता हुआ है तो जल्द से जल्द तेजस्वी की ताजपोशी कर देनी चाहिए अन्यथा घोषणा कर देना चाहिए कि 2025 में मी नीतीश कुमार महागठबन्धन के मुख्य मंत्री के दावेदार होंगे। ऐसी स्थिति में लालू प्रसाद को अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। 2024 में नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री और 2025 में भाजपा का मुख्य मंत्री बनना तय है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़