लम्बे इंतेजार के बाद आखिरकार हो गयी माँ अन्नपूर्णा की प्रतिमा की स्थापना, CM योगी भी रहे मौजूद

By आरती पांडेय | Nov 15, 2021

वाराणसी। करीब 108 साल के लम्बे समय के इंतेजार के बाद आखिर वो दिन आ ही गया जब माता अन्नपूर्णा की प्रतिमा कनाडा से वापस आ ही गयी और सोमवार की सुबह मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पहुंच गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता की प्रतिमा यात्रा की अगवानी की। ये दृश्य इतना मनोहर बन गया कि पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारे और हर-हर महादेव के उद्घोष से गुंज उठा। मंगला आरती के पश्चात ही मंदिर प्रांगण में आयोजन शुरू हो गए थे। माता अन्नपूर्णा के भव्य स्वागत के बाद प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान की विधि आरंभ हो गयी। वही इस शुभ फल कार्य मे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यजमान बने। सीएम योगी के हाथों से माँ की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। काशी विश्वनाथ मंदिर का अर्चक दल काशी विद्वत परिषद की निगरानी में संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा कराया गया। मूर्ति स्थापना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा दरबार में भी मत्था टेका और सुख समृद्धि की गुहार लगाई। जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर बाबा से आशीर्वाद मांगा और जनकल्याण के भावों से बाबा का पूजन अर्चन कर वहां से रवाना हुए। इसके साथ ही मूर्ति स्थापना के प्रसाद वितरण रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा, जहां धर्म गुरुओं और मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। बाबा विश्वनाथ के आंगन में माता के आने की खुशि में प्रांगण का कण-कण में उल्लास बिखरा है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया कि बाबा विश्वनाथ की रंगभरी एकादशी की पालकी यात्रा की रजत पालकी और सिंहासन माता के स्वागत के लिए भेजा गया। मां ज्ञानवापी के प्रवेश द्वार से इसी पालकी में सिंहासन पर विराजमान होकर काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश कीं। 

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.