एयर इंडिया के बाद घाटे में चल रही एक और सरकारी कंपनी आई टाटा के पास , 12000 करोड़ में हुआ सौदा

By टीम प्रभासाक्षी | Feb 01, 2022

एयर इंडिया के बाद एक और सरकारी कंपनी टाटा ग्रुप की होने वाली है। सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड (एनआईएनएल)  को टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स को बेचने की मंजूरी दे दी। आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने 93.71% शेयरों के लिए टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स की उच्चतम बोली को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक यह सौदा 12,100 करोड़ रुपये में हुआ है।

कंपनी भारी घाटे में चल रही है और यह संयंत्र 30 मार्च 2020 से बंद है। जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के गठजोड़ और नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड और टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने एनआईएनएल को खरीदने के लिए  बोली लगाई थी। इसमें टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स लिमिटेड सबसे बड़ी बोली दाता बनकर उभरी थी। इसको आशय पत्र ( एलओआई) जारी किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Kerala: पट्टिका पर नहीं लिखवाया नाम, Congress MLA ने पूर्व LDF विधायक से कराया पुल का उद्घाटन

PM Modi ने Rozgar Mela में बांटे 51,000 Appointment Letters, कहा- Viksit Bharat ही मुख्य लक्ष्य

Kazipet में संदिग्ध Car से 1.38 करोड़ के पुराने 500-1000 नोट जब्त, 8 आरोपी पकड़े गए

नंदीग्राम उपचुनाव में Milan Pradhan नहीं लेंगे नाम वापस, Congress बनाएगी राष्ट्रीय मुद्दा